Follow Channel
जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में 900 विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में 900 विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित

By Sonu bisen

Published on: September 28, 2026

Follow Us

जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में 900 विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित

MP News: सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शनिवार, 26 सितंबर को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिले के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के करीब 900 छात्र-छात्राओं की तैयार की गई चित्रकलाएं और कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान कलेक्टर कुमार सत्यम, नगरपालिका बालाघाट अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी बालाघाट गोपाल सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों की कल्पना

प्रदर्शनी की थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रखी गई थी। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से देश के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति, तकनीकी प्रगति और बेहतर भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं को प्रस्तुत किया।

अलग-अलग विद्यालयों से आई कलाकृतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और विकसित भारत को लेकर उनकी उम्मीदें दिखाई दीं। उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विधायक ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान कटंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी ने भी विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विकसित भारत, शिक्षा, भविष्य की संभावनाओं और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से सवाल किए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपने प्रश्न और जिज्ञासाएं उनके सामने रखीं। विधायक ने उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का समापन विधायक गौरव सिंह पारधी के करकमलों द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन, एडीपीसी मोहित डेहरिया, सहायक संचालक सी.एस. मरावी, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले, उप प्राचार्य साजिद मोहिस सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment