Follow Channel
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बालाघाट आगे, किसानों को मिला 17 करोड़ भुगतान - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बालाघाट आगे, किसानों को मिला 17 करोड़ भुगतान

By Sonu bisen

Published on: May 22, 2026

Follow Us

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बालाघाट आगे, किसानों को मिला 17 करोड़ भुगतान

---Advertisement---

balaghat news: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी लगातार जारी है। जिले के 13 खरीदी केंद्रों पर अब तक 2707 किसानों से 82 हजार 446 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इस खरीदी की कुल राशि 21 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक रही। वहीं किसानों को करीब 17 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया गया है।

28 मई तक जारी रहेगी खरीदी प्रक्रिया

जिला आपूर्ति अधिकारी आर. के. ठाकुर ने बताया कि जिले के 4388 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें से 2912 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 28 मई 2026 तक जारी रहेगी।

किसानों के लिए केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए छाया, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने किसानों से समय पर केंद्र पहुंचकर उपज विक्रय करने की अपील की है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

read also: बालाघाट स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, गर्भवती माताओं और बच्चों की योजनाओं पर दिए बड़े निर्देश

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment