Follow Channel
BGT News: सुबह-सुबह बाघ की दहाड़ से कांपा बालाघाट, वारासिवनी के गांवों में फैली दहशत - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

BGT News: सुबह-सुबह बाघ की दहाड़ से कांपा बालाघाट, वारासिवनी के गांवों में फैली दहशत

By Sonu bisen

Published on: December 27, 2025

Follow Us

BGT News: सुबह-सुबह बाघ की दहाड़ से कांपा बालाघाट, वारासिवनी के गांवों में फैली दहशत

---Advertisement---

BGT News: 26 दिसंबर की सुबह बालाघाट जिले के वारासिवनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कायदी, जोड़ापाठ, बरबसपुर, गोंडी टोला और कोपे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने बाघ की मौजूदगी देखी। अचानक जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहाड़ सुनते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

गोंडी टोला में आमने-सामने हुआ सामना

सुबह गोंडी टोला निवासी कमला उईके (पूर्व में ज्योति उईके बताया गया) जब घर लौट रही थीं, तभी उन्हें बाघ की गुर्राने की आवाज सुनाई दी। सामने बाघ को देखकर वे सहम गईं। कुछ ही पलों में बाघ उनके पास से निकलकर जंगल की ओर बढ़ गया। इस घटना की जानकारी गांव में फैलते ही फग्गन सिंह उईके ने वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग अलर्ट, सर्चिंग अभियान तेज

सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई और जंगल व खेतों में सघन सर्चिंग शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

read also: भोपाल में पेड़ों की कटाई पर जनआक्रोश, बच्चों से बुजुर्गों तक ‘चिपको आंदोलन’, हरियाली बचाने की गुहार

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment