मनरेगा खेत तालाब योजना: किसान शिवराम की बदली किस्मत, खेती बनी लाभ का जरिया

कटंगी जनपद के धनकोषा गांव में मनरेगा खेत तालाब योजना ने किसान शिवराम के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया।

मनरेगा के तहत किसान शिवराम के खेत में खेत तालाब का निर्माण कराया गया, जिससे खेती के लिए पानी उपलब्ध होने लगा।

इस परियोजना के लिए 3 लाख 91 हजार 518 रुपये स्वीकृत हुए, जिनमें से लगभग 3.16 लाख रुपये खर्च किए गए।

तालाब निर्माण के दौरान गांव के लोगों को 1455 मानव दिवस का रोजगार भी मिला।

तालाब बनने से पहले किसान शिवराम की खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी और केवल धान की फसल होती थी।

तालाब बनने के बाद 1 से 1.5 एकड़ जमीन की सिंचाई संभव हो गई, जिससे खेती में सुधार आया।

अब धान की पैदावार 10 से 12 क्विंटल तक बढ़ गई और रबी सीजन में गेहूं, चना और सरसों की खेती भी शुरू हुई।