बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

अधिक किराया वसूली पर नंदन ट्रेवल्स की बसें जप्त

By bhumendra bisen

Published on: March 1, 2026

Follow Us

अधिक किराया वसूली पर नंदन ट्रेवल्स की बसें जप्त

---Advertisement---

Balaghat News: त्योहारों के दौरान अधिक किराया वसूली की शिकायतों पर बालाघाट प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर 1 मार्च को जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल के नेतृत्व में परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नंदन ट्रेवल्स की दो बसें जप्त कर लीं।

अधिक किराया वसूली पर जांच और कार्रवाई

इंदौर और भोपाल से बालाघाट पहुंची बसों की जांच के दौरान यात्रियों ने निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली के प्रमाण प्रस्तुत किए। शिकायतों की पुष्टि होने पर बस क्रमांक एमपी 22पी 5101 और एमपी 22पी 4101 को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिक किराया वसूली करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यदि उनसे तय दर से ज्यादा किराया लिया जाए तो तत्काल परिवहन विभाग को शिकायत करें।

read also:

क्षीर धारा ग्राम योजना से बढ़ेगी किसानों की आय

होलिका दहन पंजीयन अनिवार्य, बालाघाट में नए सख्त निर्देश जारी

Leave a Comment