Balaghat News: लेक्टर मृणाल मीणा ने 17 दिसंबर को रेलवे सेतु निर्माण संभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज कार्यों की रेलवे ओवरब्रिज समीक्षा की। बैठक में एसडीएम गोपाल सोनी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ओवरब्रिज निर्माण में अनावश्यक देरी से आमजन को परेशानी हो रही है, इसलिए सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
भटेरा रोड ओवरब्रिज और ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी
बैठक में भटेरा रोड पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट करना आवश्यक होगा। बैर रोड से डॉ. शिशिर खरे के मकान के सामने से भटेरा रोड के लिए अस्थायी मार्ग प्रस्तावित किया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए पंप हाउस गली से निकास और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बोदा रोड को जोड़ने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने अस्थायी बस स्टैंड की सभी व्यवस्थाएं पहले सुनिश्चित करने और भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
गर्रा, वारा और वारासिवनी ओवरब्रिज पर नाराज़गी
बालाघाट-गर्रा मार्ग और बारासिवनी के बारा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की रेलवे ओवरब्रिज समीक्षा के दौरान गर्डर लॉन्चिंग में देरी पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि देरी से यातायात और धान परिवहन प्रभावित हो रहा है। रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गर्डर लॉन्चिंग की तिथियां बार-बार न बढ़ाई जाएं। अधिकारियों ने बताया कि गर्रा रोड ओवरब्रिज पर 15 जनवरी को गर्डर लॉन्चिंग और 15 फरवरी तक आवागमन शुरू होगा, जबकि वारा ओवरब्रिज पर 10 जनवरी को लॉन्चिंग के बाद 15 दिन में ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।
सरेखा अंडरब्रिज निरीक्षण और यातायात व्यवस्था
कलेक्टर ने सरेखा रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर मरम्मत, जल निकासी और सर्विस रोड निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने बताया कि अंडरपास का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और टेस्टिंग के बाद शीघ्र यातायात शुरू किया जाएगा। सर्विस रोड के क्योरिंग कार्य के बाद दोनों ओर से आवागमन शुरू होगा। कलेक्टर ने ओवरब्रिज के नीचे फैली निर्माण सामग्री हटाने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
read also: भटेरा आरोबी बना मुसीबत, सकरे रास्ते से बढ़ी चिंता, कलेक्टर तक पहुँची जनता की आवाज
Leave a Comment