बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: पेंशनर्स दिवस पर फूटा गुस्सा, सरकार से सीधे अधिकार की मांग

By bhumendra bisen

Published on: December 18, 2025

Follow Us

Balaghat News: पेंशनर्स दिवस पर फूटा गुस्सा, सरकार से सीधे अधिकार की मांग

---Advertisement---

जिले भर के पेंशनर्स द्वारा बुधवार को पेंशनर्स दिवस पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में स्थानीय कमला नेहरू हाल में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए और अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाई। पेंशनर्स दिवस को पेंशनरों ने अपने जन्मदिन के समान बताया, क्योंकि यह दिन उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार की याद दिलाता है।

पेंशन भीख नहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिकार

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ए.एल. मोहारे ने बताया कि 17 दिसंबर को दिए गए एक ऐतिहासिक न्यायिक फैसले में यह स्पष्ट किया गया था कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन कोई दया या भीख नहीं, बल्कि कर्मचारी का वैध अधिकार है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। इसी फैसले की स्मृति में हर वर्ष पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है।

धारा 49 से जुड़ी समस्याओं पर जताई नाराज़गी

पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच लागू धारा 49 पेंशनर्स के लिए बड़ी बाधा बनी हुई है। दोनों राज्यों की सहमति के बिना पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता, जिसके कारण पेंशनर्स को 32 माह तक की एरियर्स राशि नहीं मिल सकी है। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन, आवेदन और निवेदन किए गए, लेकिन सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचेगी मांग

पेंशनर्स ने बताया कि अब वे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी मांग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ओपीएस और एनपीएस दोनों वर्गों के पेंशनर्स को साथ लेकर संगठन आगे रणनीति बनाएगा और ज्ञापन सौंपेगा, ताकि पेंशनरों को उनका हक मिल सके।

read also: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव, मनरेगा की जगह आएगा वीबीजी रामजी बिल

Leave a Comment